मेरे लिए अपनों ने ,
साथ कई बार दिया है ।
लोग अक्सर भूल जाते है ,
मेरे लिए कई दोस्तो ने,
कई क्लास छोड़े थे ।
लोग अक्सर भूल जाते है ,
मेरी मां ने देर रात तक ,
किसी का इंतजार किया है ।
लोग अक्सर भूल जाते है,
किसी के कंधो पर बेठ के,
खेत पर जया करते थे ।
लोग अक्सर भूल जाते है,
मुझे राखी बांध ने वाली,
कोई बहन भी होती थी ।
लोग अक्सर भूल जाते है,
मुजे गड्डी पर घुमाने वाला,
कोई चाचा भी था ।
यह बिमारी तब हो जाती है,
जब अपने पास,
पैसा-लुगाई-घर हो जाते है ।
No comments:
Post a Comment